By अभिनय आकाश | May 08, 2023
पाकिस्तान ने अपने इतिहास में पहली बार हज तीर्थयात्रियों के लिए सऊदी अरब द्वारा दिए गए कोटा को छोड़ दिया है। पाकिस्तान के ऐसा करने के पीछे की वजह आवेदकों की संख्या उपलब्ध सीटों की संख्या से मेल नहीं खाना बताया गया है।धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, आठ हजार सरकारी योजना कोटा वापस कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मंत्रालय के एक सूत्र का हवाला देते हुए सरकार को किराए के भुगतान में अतिरिक्त $24 मिलियन यानी 196 करोड़ भारतीय रुपये बचाने के लिए निर्णय लिया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने निजी हज ऑपरेटरों को बचे हुए हज कोटा तक पहुंच देने पर भी विचार किया। हालांकि, इसने अप्रयुक्त कोटा को इस चिंता से बाहर करने की योजना बनाई कि निजी ऑपरेटर खुले बाजार में डॉलर खरीद सकते हैं।