तटरक्षक बल ने पहली बार समुद्र के भीतर सफाई का कार्यक्रम शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

चेन्नई। तटरक्षक बल पूर्वी क्षेत्र ने विश्व पर्यावरण के अवसर पर बुधवार को बंगाल की खाड़ी में चेन्नई तट के निकट समुद्र के भीतर सफाई का कार्यक्रम पहली बार चलाया। पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत तटरक्षक बल की इकाइयां तटीय इलाकों की सफाई ओर गहन वृक्षारोपण अभियान को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाती रही है।

इसे भी पढ़ें: पेरिस की हाई स्पीड ट्रेन फंसी सुरंग में, करीब 6 घंटे तक सुरंग के भीतर फंसे रहे यात्री

विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष पांच जून को मनाया जाता है ताकि लोगों में स्वस्थ एवं हरित पर्यावरण की महत्ता के प्रति जागरूकता लाई जा सके।

इसे भी पढ़ें: इस एक्टर ने बनाया शादियों का रिकॉर्ड, नशे में शादी करके कुछ घंटे बाद ही लिया तलाक

तटरक्षक बल ने निजी एजेंसी डाइव इंडिया के साथ मिलकर कोवलम तट के निकट तलहटी में जमा कचरे की सफाई की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। दो घंटे तक चलाए गए इस अभियान में करीब पांच सौ किलो मलबा हटाया गया। तटरक्षक बल समुद्री क्षेत्र में तेल के रिसाव के मोचन के काम में नोडल एजेंसी है और समुद्री पर्यावरण के संरक्षण का काम उसे सौंपा गया है।

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav