दीपिका- प्रियंका सहित पहली बार ये बॉलीवुड सेलेब्स मनाएंगे करवा चौथ का त्योहार

By रेनू तिवारी | Oct 16, 2019

करवा चौथ का त्योहार हर शादीशुदा महिला के लिए काफी खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पती की लंबी आयु के लिए निराजल व्रत करती है और शाम को चांद देखने के बाद सिंगार करके चांद के दीदार के बाद ही अपना व्रत तोड़ती है। इस बार बॉलीवुड की कुछनई-नवेली दुल्हनें भी अपना पहला करवा चौथ रखेंगी। इन दुल्हनों में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। इन सितारों के साथ आकर्षण को देखते हुए, सभी की नजरें इन सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर होंगी कि आखिर ये सेलेब्स अपने वैवाहिक बंधन को और मजबूत बनाने वाले इस त्योहार को कैसे मनाएंगे। आइये जानते हैं कि इस साल कौन-कौन से सितारे अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे- 

भारत में सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल में से एक दीपिका और रणवीर हैं जिन्होंने पिछले चार साल एक दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे। दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में एक सीक्रेट समारोह में शादी की थी। वापस भारत आकर दीपिका और रणवीर ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की। इस बार इस जोड़ी का ये पहला करवा चौथ है। देखना दिलचस्प होगा की दोनों अपना पहला प्यार का त्योहार कैसे मनाते हैं। इन दोनों की जोड़ी पहली बार संजय लीला भंसाली की गोलियां की रासलीला- रामलीला में एक साथ नजर आई थी और उसके बाद बैक-टू-बैक इस जोड़ी ने चार फिल्मों में एक साथ काम किया। दीपिका और रणवीर जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में एक साथ दिखाई देंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनास से शादी की। इस जोड़े ने ईसाई और हिंदू रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए और इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे।

 नुसरत जहां एंड निखिल जैन

अभिनेत्री से सांसद बनी नुसरत जहां ने निखिल जैन से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी जिसके बाद जहां लगातार विवादों में बनी रहीं क्योंकि मुस्लिम समुदाय से होने के बाद भी उन्होंने पूरी तरह से हिंदू परंपरा को अपनाया। उम्मीद है कि हिंदू धर्म की शादीशुदा महिलाओं के इस खास त्योहार को भी नुसरत जहां मनाएंगी।

कपिल शर्मा एंड गिन्नी चतरथ

टीवी स्टार कपिल शर्मा ने पिछले साल बचपन की प्रेमिका गिन्नी चतरथ से शादी कर ली। गिन्नी चतरथ इस समय मां बनने वाली है। क्योकिं कपिल पंजाब से हैं और गिन्नी भी तो ये त्योहार पंजाब मे खात तरीके से मनाया जाता है। 16 अक्टूबर को दंपति भी त्योहार मना सकते हैं, हालांकि इस अवसर पर गिन्नी शायद उपवास न रखें क्योंकि वह मां बनने वाली हैं।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

ईशा अंबानी ने 2018 में एक भव्य समारोह में आनंद पीरामल से शादी की थी और इस बार ये जोड़ी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

श्लोका मेहता एंड आकाश अम्बानी

ईशा के भाई आकाश अंबानी भी इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध गए और श्लोका इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

पूजा बत्रा और नवाब शाह

पूजा बत्रा और नवाब शाह की शादी ने लोगों को थोड़ा हैरान किया था क्योंकि इन दोनों की शादी की एक तस्वीर ने इस दोनों की शादी का खुलासा किया। पूजा ने इस साल के जुलाई में इंस्टाग्राम पर अपनी और नवाब शाह की साथ में तस्वीर शेयर करके अपनी शादी की अधिकारिक घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार

Dharamshala में Tibet Tattoo Protest: चीन के Ethnic Unity Law के खिलाफ तिब्बतियों का अनोखा और बड़ा संघर्ष