Pakistan की प्रगति के लिए लोग चाहते हैं कि इमरान को पांच साल जेल में रखा जाए: मंत्री

By Prabhasakshi News Desk | Jun 16, 2024

लाहौर । पाकिस्तान के एक मंत्री ने दावा किया है कि देश के लोगों का मानना है कि आर्थिक स्थिरता के लिए इमरान खान को 2029 तक जेल में रखना जरूरी है। संघीय योजना एवं विकास मंत्री एहसान इकबाल ने चिंता व्यक्त की है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान खान (71) की रिहाई से देश में नये सिरे से विरोध प्रदर्शन और अशांति पैदा हो सकती है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के महासचिव इकबाल ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, लोगों ने हमसे कहा है कि अगर पाकिस्तान आर्थिक स्थिरता चाहता है, तो इमरान को पांच साल तक जेल में रखना जरूरी है। 

इकबाल ने कहा, ‘‘अगर इमरान खान सरकार के साथ बातचीत करना चाहते हैं, तो उन्हें गंभीरता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान को सरकारी नीतियों की निरंतरता की जरूरत है। खान के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कहा कि इकबाल ने उनकी सरकार की राजनीतिक और आर्थिक रणनीति का खुलासा कर दिया है, जिसके कारण खान को जेल में रहना पड़ रहा है। चौधरी के बयान पर इकबाल ने अपनी प्रतिक्रिया में, सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह सरकार की रणनीति नहीं, बल्कि जनता की आवाज है।

प्रमुख खबरें

Punjab में Mission 117 पर BJP, Satish Poonia बोले - ड्रग्स से मुक्ति दिलाएंगे

Piyush Goyal का प्रस्ताव: भारत और जापान शुरू करें Shark Tank स्टार्टअप मॉडल

मार्वल फैंस के लिए बड़ा तोहफा! Avengers: Endgame Encore नए फुटेज के साथ फिर से थिएटर्स में होगी रिलीज

AISA ने CJP के 5 सितंबर Delhi March को दिया समर्थन, छात्रों के लिए न्याय की मांग