'राहुल गांधी किस बात के लिए माफी मांगे?', अशोक गहलोत बोले- संसद को चलने से रोक रही बीजेपी

By अंकित सिंह | Mar 18, 2023

लोकतंत्र को लेकर लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए गय बयान पर बवाल जारी है। भाजपा इसको लेकर राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। सड़क से संसद तक यह मुद्दा गर्म है। संसद में इस मुद्दे पर भाजपा राहुल से माफी की मांग कर रही है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इससे इनकार किया जा रहा है। इन सब के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने कहा कि बीजेपी पहली पार्टी है जो संसद को चलने से रोक रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी को किस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए? पीएम मोदी ने जर्मनी और कोरिया में भारत के खिलाफ कई बातें कही हैं। किससे माफी मांगनी चाहिए? पूरी दुनिया देख रही है। 

इसे भी पढ़ें: किसी और से नहीं तो Varun Gandhi से ही राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ लें Rahul Gandhi

इससे पहले अपने एक बयान को लेकर संसद में जारी गतिरोध पर राहुल गांधी ने कहा कि देश में अगर लोकतंत्र बरकरार है तो उन्हें संसद में अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ सरकार के चार मंत्रियों ने सदन के भीतर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह भारतीय जनतंत्र के लिए एक इम्तहान भी होगा कि उन्हें भी चार मंत्रियों की तरह ही सदन में बोलने का पूरा अवसर मिलता है या फिर चुप होने के लिए कहा जाता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडाणी समूह से जुड़े मामले से ध्यान भटकाने के लिए सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से संसद में पूरा तमाशा खड़ा किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga