By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2025
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर श्रीलंका के एक नागरिक के पास से 2.12 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईडी ने बताया कि श्रीलंकाई नागरिक कथित तौर पर विदेशी मुद्रा बेंगलुरु हवाई अड्डे से कोलंबो लेकर जा रहा था।
ईडी के अनुसार, विमलराज थुरैसिंगम नामक श्रीलंकाई नागरिक के पास से विदेशी मुद्रा जब्त की गई है। इसने बताया कि उसके साथ थिलीपन जयंतीकुमार नामक एक अन्य श्रीलंकाई और एक भारतीय वीरा कुमार भी था।