विदेशी मुद्रा भंडार 452 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन दिसंबर तक बढ़कर 451.7 अरब डॉलर के नए स्तर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक विदेशी मुद्रा भंडार में 38.8 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। यह हाल के वर्षों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।

दास यहां चालू वित्त वर्ष की पांचवी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा जारी करने बाद संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। रिजर्व बैंक ने इस समीक्षा के दौरान अपनी नीतिगत दरों को 5.15 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। रिजर्व बैंक द्वारा 22 नवंबर तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 34.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.60 अरब डॉलर पर पहुंच गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कुछ महीनों से लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रहा है और यह पहली बार 450 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। 

प्रमुख खबरें

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार