विदेशी मुद्रा भंडार 448 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि जारी है। गत आठ नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.71 अरब डॉलर बढ़कर 447.81 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर करीब 446.1 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार की वृद्धि में विदेशी मुद्रा आस्तियों की वृद्धि का मुख्य योगदान है। 

आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.17 अरब डॉलर बढ़कर करीब 415.83 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं। इस दौरान स्वर्ण भंडार 44.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 26.91 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर गिरकर 1.44 अरब डॉलर पर आ गया। कोष के पास आरक्षित भंडार भी 1.7 करोड़ डॉलर कम होकर 3.63 अरब डॉलर पर आ गया।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल