विदेश मंत्री Jaishankar ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को बहुत सफल बताया

By Prabhasakshi News Desk | Jan 10, 2025

भुवनेश्वर । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यहां आयोजित तीन दिवसीय 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को बहुत सफल बताया। जयशंकर आठ जनवरी को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन बहुत बेहतर ढंग से हो रहा है। कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने के लिए आएंगी। मेरा मानना ​​है कि यह एक बहुत सफल कार्यक्रम रहा है।’’ मंत्री ने सम्मेलन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार की प्रस्तुति ने भारत और उसके प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को खूबसूरती से पेश किया।

भारत में महिला सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, जयशंकर ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करिधाल श्रीवास्तव और अन्य प्रवासी सदस्यों के योगदान की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को प्रवासी भारतीय दिवस-2025 का उद्घाटन किया था जबकि राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को समापन सत्र को संबोधित करेंगी और 27 लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।

प्रमुख खबरें

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

Trump की डेडलाइन से पहले ईरान का कड़ा रुख, US के 15 सूत्री Peace Plan को बताया अतार्किक