चीन के विदेश मंत्री ने रूस के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के संकेत दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2022

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को लेकर अपने देश के रुख का रविवार को बचाव किया। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले वर्ष में मॉस्को के साथ बीजिंग के द्विपक्षीय संबंध और गहरे होंगे। बीजिंग में एक सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेने वाले वांग ने विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (अमेरिका और चीन) के बीच संबंध बिगड़ने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चीन ने ‘‘अमेरिका की दोषपूर्ण चीन नीति दृढ़ता से खारिज कर दी है।’’

आधिकारिक बयान के अनुसार, वांग ने कहा, ‘‘यूक्रेन संकट के सिलसिले में हमने वस्तुनिष्ठता एवं निष्पक्षता के मौलिक सिद्धांतों को सदैव अक्षुण्ण रखा है और किसी का पक्ष नहीं लिया...न ही हमने स्थिति का कोई फायदा उठाने की कोशिश की।’’ वांग और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पिछले हफ्ते फोन पर बात की थी। विदेश विभाग ने कहा कि ब्लिंकन ने अमेरिका-चीन संबंधों को जिम्मेदारी से संभालने और यूकेन के खिलाफ रूस के युद्ध को लेकर चिंता जताई थी जिससे वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को नुकसान हो रहा है। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि वांग ने अमेरिका पर धौंस जमाने का आरोप लगाया और कहा कि यूक्रेन संकट को अपने तरीके से सुलझाने में चीन रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

प्रमुख खबरें

India Wholesale Inflation | भारत की थोक महंगाई में बड़ा उछाल! मार्च में दर बढ़कर 3.88% पहुंची, कच्चे तेल और गैस ने बिगाड़ा बजट

Double Vision: क्या है Diplopia बीमारी, जिसमें एक की दो तस्वीरें दिखती हैं? ये Life Style है बड़ी वजह

US Blockade पर Iran की America को सीधी चेतावनी, President Pezeshkian बोले- दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

Shaurya Path: अंतरिक्ष में बदलने वाला है शक्ति संतुलन, रूसी सहयोग से ISRO तैयार करेगा Bharatiya Antariksh Station