By अभिनय आकाश | Nov 05, 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने को कहा कि कनाडा में एक हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ बेहद चिंताजनक है। आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई राजधानी कैनबरा में संवाददाताओं से कहा कि कनाडा के हिंदू मंदिर में कल जो हुआ वह स्पष्ट रूप से बेहद चिंताजनक था। यह घटना ओटावा द्वारा कनाडा में 2023 में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या से जोड़कर छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करने के कुछ सप्ताह बाद हुई। कनाडा ने भारत सरकार पर कनाडा में दक्षिण एशियाई असंतुष्टों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का आरोप लगाया है, जिससे नई दिल्ली इनकार करती है। इस घटना से कनाडा और भारत तथा सिख अलगाववादियों और भारतीय राजनयिकों के बीच तनाव बढ़ गया है।
वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने पर कनाडा के आरोपों के बारे में भारत को अपने विचार व्यक्त किए थे और कैनबरा कनाडा की न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करता है। जयशंकर ने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि भारतीय राजनयिकों को कनाडा द्वारा निगरानी में रखा गया है।