यूएई के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक वार्ता करने के लिए रविवार को यहां पहुंचे। जयशंकर ने अबू धाबी में प्रतिष्ठित बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन किए और फिर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के बाद अल नाहयान के साथ बैठक के लिए रवाना हो गए, जिसमें दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के साथ गाजा की समग्र स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन किया था। जयशंकर ने मंदिर में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम संगठन (बीएपीएस) के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बीएपीएस ने यूएई द्वारा दान की गई भूमि पर मंदिर बनवाया है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, Cockroach Janata Party ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात

Asian Games में Satnam Singh और Salman Khan ने नौकायन में जीता कांस्य पदक