G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट में बोले विदेश मंत्री, कई देश अपनी आवाज उठाने के लिए भारत पर करते हैं भरोसा

By अंकित सिंह | Dec 01, 2022

भारत ने आज औपचारिक तौर पर जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। इसको लेकर अलग-अलग बैठक के अगले 1 साल तक होती रहेंगी। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट में अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दुनिया के ऐसे बहुत सारे देश है जो अपनी आवाज उठाने के लिए भारत पर भरोसा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम इंधन, भोजन, उर्वरकों पर उनकी चिंताओं को व्यक्त करने में सबसे आगे भी रहते हैं। अपने बयान में विदेश मंत्री ने कहा कि बहुत अच्छे कारण हैं कि क्यों आज दुनिया हममें गहरी दिलचस्पी ले रही है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने संभाली जी-20 की अध्यक्षता, PM मोदी ने बताया एजेंडा, विदेश मंत्री जयशंकर ने भी दिया यह संदेश

विदेश मंत्री ने कहा कि G20 दुनिया की वित्तीय, आर्थिक और विकास चुनौतियों को संबोधित करने के लिए समर्पित प्रमुख समूह है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में, विश्व के नेता सही मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो विशेष रूप से दुनिया के अधिक कमजोर वर्गों को प्रभावित करते हैं। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा था कि जैसा कि हम आज जी20 की अध्यक्षता कर रहे हैं, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लिखते हैं कि यह एकता की सार्वभौमिक भावना को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। वह यह हाइलाइट करता है कि हमारी G20 प्राथमिकताओं को न केवल G20 भागीदारों बल्कि ग्लोबल साउथ में हमारे साथी यात्रियों के परामर्श से आकार दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी