Seema Haider पर विदेश मंत्रालय की आई प्रतिक्रिया, जानें अरिंदम बागची ने क्या कहा

By अंकित सिंह | Jul 20, 2023

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसे पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले की जानकारी है, जो अपने साथी के साथ रहने के लिए भारत आ गई थी, जिससे उसकी मुलाकात गेमिंग प्लेटफॉर्म पबजी पर हुई थी। 4 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हैदर को अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके साथी सचिन मीना और उसके पिता को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चार दिन बाद, उसे और उसके साथी को गौतमबुद्धनगर जिला अदालत ने जमानत दे दी।

इसे भी पढ़ें: Seema Haider के बारे में Pakistan ने ही भारत सरकार को दे दी बड़ी जानकारीः मीडिया रिपोर्ट

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

सीमा हैदर से जुड़े सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमें मामले की जानकारी है। उसे अदालत में पेश किया गया और अब वह जमानत पर बाहर है। मामले की जांच चल रही है और आगे जानकारी आएगी तो हम आपको देंगे। फिलहाल मैं बस इतना ही कह सकता हूं। वहीं, यूपी पुलिस ने कहा कि सीमा और मीना की मुलाकात इसी साल मार्च में काठमांडू के एक होटल में हुई थी। इस जोड़े ने झूठे नाम से चेक-इन करने के बाद एक होटल के कमरे में सात दिन बिताए थे। सीमा हैदर और उसके प्रेमी से इस सप्ताह की शुरुआत में यूपी एटीएस ने पूछताछ की है।

इसे भी पढ़ें: Seema Haider जैसा मामला आया सामने, Bangladesh की जूली पहुंची भारत और प्रेमी को ले गई अपने साथ... अब प्रेमी की मिली खून से लथपथ तस्वीरें

उत्तर प्रदेश पुलिस ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि जबतक ‘हमारे पास पर्याप्त सबूत न हो’ तब तक यह कहना उचित नहीं होगा कि मई में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली और नोएडा में अपने साथी के साथ रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर एक जासूस है। जब कुमार से पूछा गया कि क्या सीमा को निर्वासित किया जाएगा, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी सुरक्षा चूक से इनकार किया, जहां से सीमा ने भारत में प्रवेश किया था। जमानत के बाद से सीमा मीडिया से बातचीत में कह रही है कि वह नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और सचिन के साथ रहने के लिए बस में नोएडा आई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने दिवाली पर बढ़ाई सुरक्षा, 15 जिलों में High Alert

US Election: आव्रजन और घरेलू नीतियों के विरोध में भारतीय-अमेरिकियों ने रिपब्लिकन के खिलाफ दिया वोट

Colombia में मिलिट्री बेस पर Drone Attack, 3 सैनिकों की मौत और 16 घायल

इलाहाबाद High Court ने UP Police को लगाई फटकार, अवैध हिरासत पर 20 हजार का जुर्माना