विदेश मंत्रालय ने कहा, कुलभूषण जाधव पर भारत दोबारा ICJ जाएगा

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2019

कुलभूषण जाधव को दोबारा काउंसलर एक्सेस देने से मना करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम कोशिश करते रहेंगे कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के निर्णय का पूरी तरह से पालन हो। सभी मुद्दों के हल होने की उम्मीद है। करतारपुर साहिब पर कई मुद्दों पर असहमति है। पाकिस्तान ने दोबारा काउसलर एक्सेस नहीं दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले पर भारत ने कहा है कि भारत डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए पाकिस्तान के संपर्क में बना रहना चाहेगा। जाधव पर भारत दोबारा आईसीजे जाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 2 सितंबर को पाकिस्तान ने कॉन्सुलर एक्सेस दिया था, जिसके बाद इस्लामाबाद में भारत के डिप्टी-हाई कमिश्नर ने जाधव से करीब एक घंटे की मुलाकात की थी। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस नहीं देने की बात कही है।

बता दें कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को दूसरी बार राजनयिक पहुंच देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने कहा कि कुलभूषण जाधव के लिए दूसरा कांउसलर एक्सेस नहीं दिया जाएगा। इससे पहले आईसीजे के आदेश के बाद कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने पहला कांउसलर एक्सेस दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान में भारतीय उप- उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया ने उनसे मुलाकात की थी और करीब डेढ़ घंटे तक उनसे बातचीत की। कुलभूषण जाधव को साल 2016 में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान में उनपर आतंकवाद और जासूसी के आरोप लगाए गए। इसके बाद 2017 में उन्हें मौत की सजा भी सुना दी गई।

प्रमुख खबरें

Mumbai में Chhath Puja पर सियासी रार, कृत्रिम तालाब और गानों पर उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी की आपत्ति

पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

Quick Sweet Recipe: ब्रेड और चॉकलेट से बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

IIT Kharagpur में शुरू होंगे NMC से मान्यता प्राप्त MD कोर्स, बना देश का पहला संस्थान