6 भारतीय कंपनियों पर ट्रंप के बैन पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, पाकिस्तान से एक दिन तेल खरीदने वाले बयान पर कहा- No Comments

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2025

भारत पर 25 फीसदी के टैरिफ के ऐलान ने नई दिल्ली सहित पूरे दक्षिण एशिया में हड़कंप मचा दिया है। जिसके बाद खबर आई कि अमेरिका ने भारत की कंपनियों पर बैन लगा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों की महत्वपूर्ण बिक्री और खरीद के लिए छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के कदम को लेकर भारत की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनियों पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने प्रतिबंधों पर ध्यान दिया है और हम इस पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर कि भारत एक दिन पाकिस्तान से तेल खरीद सकता है, पर उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। 

इसे भी पढ़ें: Israel Hamas War: इधर पहुंचे ट्रंप के दूत, उधर गाजा में भोजन तलाशते 91 लोगों पर बरसा दी गई गोलियां

किन कंपनियों पर लगाया गया बैन

1. अलकेमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड: 84 मिलियन डॉलर (जनवरी-दिसंबर 2024)

2. ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड: 51 मिलियन डॉलर (जुलाई 2024-जनवरी 2025)

3. जुपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेड: 49 मिलियन डॉलर (जुलाई 2024-जनवरी 2025)

4. रमणिकलाल एस गोसालिया एंड कंपनी: 22 मिलियन डॉलर

5. पर्सिस्टेंट पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड: 14 मिलियन डॉलर (अक्टूबर-दिसंबर 2024)

6. कंचन पॉलिमर्स: 1.3 मिलियन डॉलर

प्रमुख खबरें

FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर का इनाम रखा

Donald Trump ने शी चिनफिंग को US Weapons बेचने की पेशकश के दावे का किया खंडन

Asian Games Squash: भारतीय महिला टीम ने Iran को 3-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Virat Kohli ने 15,000 ODI रन के बाद कहा: टीम की जीत प्राथमिकता, रिकॉर्ड नहीं