चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की बैठक पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा

By अभिनय आकाश | May 22, 2025

बीजींग में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने कुछ रिपोर्ट देखी हैं। इसके अलावा मुझे कुछ और नहीं कहना है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि हमने एक विज्ञप्ति जारी की थी। विदेश मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए कार्यवाहक विदेश मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। विदेश मंत्री ने झूठी और निराधार रिपोर्टों के माध्यम से भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने के हाल के प्रयासों को दृढ़ता से खारिज करने का भी स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: भारत की जल स्ट्राइक से पाकिस्तान को बचाने के लिए चीन ने झोंकी ताकत, इस प्रोजेक्ट में ला रहा तेजी

बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास के लिए एक साथ खड़े हैं। डार तीन दिवसीय बीजिंग यात्रा पर हैं, जो भारत के साथ तनाव बढ़ने के बाद उनकी पहली उच्च स्तरीय बातचीत है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में, उन्होंने घोषणा की कि छठी त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की बैठक काबुल में शीघ्र ही, पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर आयोजित की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस यात्रा ने उनकी मजबूत दोस्ती की पुष्टि की है और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए उनके साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा