हाफिज सईद के घर के बाहर कार बम विस्फोट मामले में विदेशी नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

लाहौर। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के षड्यंत्रकर्ता और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर कार बम विस्फोट मामले में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। मीडिया में आई खबरों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। ‘डॉन’ समाचारपत्र की खबर के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान पीटर पॉल डेविड के रूप में हुई है और उसे बृहस्पतिवार को लहौर हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। ‘दुनिया टीवी’ की खबर के मुताबिक डेविड को कराची जाने वाले एक विमान से उतारकर पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। ऐसा बताया गया है कि वह विस्फोट में इस्तेमाल हुई कार का मालिक है।

इसे भी पढ़ें: किसान 2022 के विधानसभा चुनाव में सोच समझ कर फैसला करेंगे : नरेश टिकैत

किसी भी संगठन ने अब तक इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। खबर में बताया गया है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां एक और संदिग्ध की तलाश कर रही हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि विस्फोटकों से भरी कार को वही संबंधित स्थल तक लेकर आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार 2010 में पंजाब प्रांत के गुजरांवाला से चोरी हुई थी और इसे कई बार खरीदा-बेचा गया तथा डेविड इसका अंतिम मालिक था। गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस लौहार में इस विस्फोट के पीछे के दोषियों को गिरफ्तार करने के करीब है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा