By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2025
नवी मुंबई में एक आवासीय इमारत के पास गंभीर रूप से घायल पाए गए एक अज्ञात विदेशी नागरिक की रविवार शाम एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, उसे गंभीर चोटें आई थीं। शुरुआत में उसे वाशी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपराधिक साजिश की संभावना से इनकार किया है।