आठ ऐसी विदेशी जगह जहां घूमने जाने पर नहीं लगता पासपोर्ट या वीजा, जानिए...

By सिमरन सिंह | Nov 19, 2020

आजकल सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग ज्यादा घूमने पसंद करते हैं, लेकिन जब बात यहां घूमने जाने की आती है तो सबसे बड़ा पेंच पासपोर्ट और वीजा का होता है। अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान हो जाते हैं और पैसे होते हुए विदेश घूमने का प्लान ड्रोप कर देते हैं तो ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, कई ऐसे देश हैं जहां पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है और आप बिना पासपोर्ट के भी विदेशों में घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको 8 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने के लिए भारतियों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही कितने देशों में भारतीयों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल व ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध है इसके बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

2. सेशेल्स- नीले स्वर्ग के नाम से प्रसिद्ध सेशेल्स भी घूमने की जगहों में बेहतरीन माना जाता है। यहां आप 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। यहां के रहने वाले लोग बड़े खुशनुमा मिजाज और दोस्ताना तबीयत के होते हैं। 

3. मॉरीशस- मॉरीशस काफी खूबसूरत और घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक घूमा जा सकता है। इसे ले और श्वेत सागर तटों का देश भी कहा जाता है। दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक मॉरीशस में आप हिन्दी और भोजपुरी का प्रचलन देख सकते हैं।  

4. श्रीलंका- श्रीलंका घूमने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है। जिसके बाद आप यहां 30 दिन तक घूमने सकते है। हिन्द महासागर में भारत से ही सटा एक द्वीप श्रीलंका है बता दें कि इस जगह का नाम पहले सीलोन था, जिसे साल 1978 में सम्मानसूचक शब्द श्री जोड़कर श्रीलंका किया। प्राचीनकाल से ही भारत और श्रीलंका का अटूट संबंध रहा है। 

5. कंबोडिया- भारतीय पर्यटकों को कंबोडिया भी वीजा ऑन अराइवल प्रदान करता है। यहां आप करीब 20 अमरीकी डॉलर की लागत से 30 दिनों के लिए घूम सकते हैं। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर स्थित है।

इसे भी पढ़ें: पहाड़ियों की रानी दार्जिलिंग की कुछ अविस्मरणीय यादें

6. थाईलैंड- भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड वीजा ऑन अराइवल प्रदान करता है। यहां आप 15 दिनों के लिए घूम सकते है। यहां पहले के समय में रामायण के कई संस्करण प्रचलित थे। हालांकि, अब कुछ ही संस्करण बचे हैं। 

7. भूटान- भूटान भी घूमने के लिए काफी अच्छे जगहों में से एक है। यहां पर भी भारतीयों को बिना वीजा के घूमने की इजाजत है। यहां का प्राचीन इतिहास मिथकों के तौर पर जाना जाता है। 

8. इंडोनेशिया- भारतीय पर्यटकों के लिए इंडोनेशिया भी घूमने के लिए काफी अच्छा है। ये जगह भारत की तरह ही बनी हुई है। यहां आप 30 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। अगर बात करें यहां की खासियत की तो ये जगह दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादियों में से एक है। हालांकि यहां की लोकप्रियता छाया कठपुतली विधा में रामायण का मंचन है।

इसे भी पढ़ें: छुट्टियां मनाने के लिए यह हैं 6 बेस्ट डेस्टिनेशन, जाकर आप भी कहेंगे वाह!

वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को दुनिया के 43 देश में वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा है। जबकि 36 ऐसे देश हैं जो भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा की सुविधा देते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter