Sri Lanka के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की भारत यात्रा से पहले विदेश सचिव क्वात्रा कोलंबो पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

कोलंबो। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा कई भारतीय परियोजनाओं का जायजा लेने और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों के लिए सोमवार रात श्रीलंका की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। क्वात्रा भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। अधिकारियों ने बताया कि वह कई क्षेत्रों में जारी भारतीय परियोजनाओं का जायजा लेंगे और विक्रमसिंघे की भारत यात्रा के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि विक्रमसिंघे 21 जुलाई को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और इस दौरान, उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Mexico में नकाबपोश बंदूकधारियों ने बाजार में लगाई आग, नौ लोगों की मौत

इस साल जनवरी में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विक्रमसिंघे को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब श्रीलंका की कमजोर अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। विदेशी मुद्रा की भारी कमी के कारण श्रीलंका 2022 में वित्तीय संकट की चपेट में आ गया था। उसे 1948 में ब्रिटिश हुकूमत से आजादी के बाद सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। द्वीप राष्ट्र ने पिछले साल अप्रैल के मध्य में पहली बार कर्ज अदा न कर पाने की घोषणा की थी। इस साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने उसे 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज दिया था।

प्रमुख खबरें

ACF Soumya Ranjan Mahapatra मौत मामला: पत्नी Bidya Bharati Panda 13 नवंबर तक जेल भेजी गई

Pune Metro Line 3 का उद्घाटन करेंगे PM Modi, 4 नए कॉरिडोर की रखेंगे नींव

Delhi Police मुख्यालय पर कर्मियों के धरने को लेकर विपक्षी और युवा नेताओं ने कसा तंज

Nitin Gadkari से मिले सम्राट चौधरी, बिहार की चार राजमार्ग परियोजनाओं के लिए मांगी अंतिम मंजूरी