विदेश सचिव मिसरी दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

विदेश सचिव विक्रम मिसरी रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे। इस दौरान वह नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मिसरी सुबह लगभग नौ बजे त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। वह नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर यहां आए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मिसरी दिन में बाद में विदेश मंत्रालय, सिंहदरबार में नेपाल के विदेश सचिव के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वह नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी सेंटर चेयरमैन पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उनकी यात्रा के दौरान संपर्क, विकास सहयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। मिसरी अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद सोमवार को वतन लौटेंगे।

इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि काठमांडू में मिसरी की बैठकों का मुख्य उद्देश्य नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की अगले माह नयी दिल्ली यात्रा की तैयारी करना है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार ओली 16 सितंबर के आसपास भारत आ सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले