विदेश सचिव मिसरी ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि स्विट्जर से की मुलाकात, व्यापार वार्ताओं पर भी हुई बात

By अभिनय आकाश | Dec 10, 2025

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत-अमेरिका की मजबूत आर्थिक और तकनीकी साझेदारी के साथ-साथ चल रही व्यापार वार्ताओं और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ बनाने के अवसरों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत-अमेरिका की मजबूत आर्थिक और तकनीकी साझेदारी, चल रही व्यापार वार्ताओं और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ बनाने के अवसरों पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: हिंदू आस्था का मान रखने वाले जज के खिलाफ पूरे विपक्ष का एकजुट होना चिंताजनक मिसाल है

राजस्थानी प्रवासी दिवस के अवसर पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल मंगलवार से भारत में है और बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। सभी समझौतों के कई विविध पहलू हैं। मंत्री ने कहा कि कई बिंदुओं को जोड़ा गया है।इससे पहले, 28 नवंबर को वाणिज्य सचिव ने एफआईसीसी की वार्षिक आम बैठक में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमारी उम्मीदें... हम बहुत आशावादी और आश्वस्त हैं कि हमें इस कैलेंडर वर्ष के भीतर कोई समाधान मिल जाएगा।

 

प्रमुख खबरें

Kishore Kumar की पुण्यतिथि आज, जानें 13 अक्टूबर के प्रमुख ऐतिहासिक घटनाक्रम

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले में मारे गए भारतीय के अंतिम संस्कार में पहुंचे Ambassador Vipul

Maharashtra FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe बोले, नहीं हुआ मेरा तबादला

Houthi Attack On Riyadh Airport | मिड-ईस्ट में भीषण जंग का असर! रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद, हूथी हमलों के आगे कैसे फेल हुआ सऊदी डिफेंस सिस्टम?