International Women's Day Special । मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने बाइक पर निकली विदेशी महिलाएं

By मोहम्मद ताहिर | Mar 07, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश की सड़कों पर इन दिनों देश विदेश की 25 जांबाज राइडर्स महिलाएं अपनी बाइक से करतबों जलवा दिखा रहीं हैं। देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के सौंदर्य और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह महिलाएं पर्यटन गंत्तव्य को एक्सप्लोर करने निकली हुई है। मध्य प्रदेश के पर्यटन को और पहचान दिलाने 2 मार्च से शुरू हुई उनकी यात्रा 1400 किलोमीटर चलने के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल में ही समाप्त होगी। उससे पहले मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में क्वींस ऑन द व्हील्स की महिला बाइकर्स की टीम पहुंची। खजुराहो में इन महिला बाइकर्स का मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने स्वागत किया।

यह है महिलाओ का उद्देश्य

भोपाल से शुरू हुई देश-विदेश की 25 राइडर्स महिलाओं की यात्रा मध्य प्रदेश में जारी है। इन महिलाओ का मकसद प्रदेश के पर्यटन स्थलों में जाकर यह बताना है कि यहां महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माहौल है। इस दल में ब्राजील की महिला बाइकर एलिस आंद्रे भी शामिल है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने महिलाओं के लिए पर्यटन स्थलों को सुरक्षित बताने के लिए यह पहल की है। इसमें 25 देशी-विदेशी महिलाएं बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थल पर जाकर यही मैसेज दे रही हैं कि मध्यप्रदेश में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। महिला दिवस पर 8 मार्च को यह महिलाएं भोपाल में पहुंचेंगी और यात्रा का समापन होगा।

यात्रा में महिलाओ ने जानी प्रदेश की समृद्ध विरासत

महिला बाइकर्स मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और अदम्य वन्यक्षेत्रों का अनुभव कर रही है। अपनी यात्रा के दौरान महिला बाइकर्स ने चंदेरी के पास प्राणपुर में विकसित किये गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज का भी अवलोकन किया। वही ओरछा की राफटिंग एवं बेस्ट टूरिस्ट विलेज लाडपुरा खास का भ्रमण, कूनो नेशनल पार्क के पास विकसित कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव लिया है। साथ ही अन्य मुख्य आकर्षणों में ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय की कलाकृतियों से भी रूबरू हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा