मुंबई के इस अनोखे गांव की सुंदरता देखने के लिए आते हैं विदेशी, खूबरसूरती देखकर दंग रह जाएंगे आप, बनाएं घूमने का प्लान

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 25, 2024

भारत में कई सारे गांव हैं तभी इसे गांव का देश भी कहा जाता है। शहर से कई ज्यादा खूबसूरत गांव होते हैं। गांव की सुंदरता देखकर लोग हैरान भी हो जाते हैं। एक ऐसा ही गांव हमारे बीच में है। यह गांव काफी अनोखा और अद्भुद है। मुंबई के इस गांव की सुंदरता देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस गांव में बने घर इतने खास है कि विदेशी लोग भी यहां का नजारा देखने आते हैं। इस गांव का नाम खोताचीवाड़ी है। 

मालाबार हिल्स की तलहटी में बसा गिरगांव मूल रुप से एक मछली पकड़ने वाला गांव था। जहां पहले कोली और पठारे प्रभु सुमदाय के लोग रहते थे। ये बॉम्बे के मूल निवासी थे। खोताचीवाड़ी का नाम इस तथ्य से पड़ा कि इसका मालिक वामन हरि 'खोत' थे। जिसने बाद में जमीन को विभाजित किया और पूर्वी भारतीय ईसाई समुदाय के विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग हिस्से बेच दिए।

पुर्तगाली स्टाइल के घर बनें हैं

बता दें कि, इस गांव में आमतौर पर पुर्तगाली शैली की वास्तुकला के रुप में घर बने हुए है। इस गांव में  हर घर रंग बिरंगे हैं। इन घरों की बनावट अलग अंदाज में की गई है। एक समय में यहां 65 घर हुआ करते थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 28 रह गई है। दरअसल, नई गगनचुंबी इमारतो के लिए पुरानी इमारतों को गिराया जा रहा है। इस गांव को देखकर पुर्तगाल जैसे देश के माहौल की याद दिलाता है। यहां पर हर रोज कई विदेशी घूमने आते हैं और यहां पर विदेशी पर्यटक के घरों के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाते है।

भारत देश में अजब-गजब गांव

आपको बता दें , केवल खोताचीवाड़ी गांव ही नहीं। भारत में और भी कई सारे अनोखी गांव हैं। जैसे कुलधरा गांव जिसे भूतिया गांव कहा जाता है। देहरादून के सहसपुर ब्लॉक में भी मक्के वाला गांव मौजूद है।

प्रमुख खबरें

हमारे DNA में इजरायल के लिए नफरत, भावनाओं में बहकर कुछ ज्यादा ही बोल गए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

Mission World Cup 2027: Afghanistan सीरीज के लिए Team India में बड़े बदलाव, कई को आराम, 4 नए चेहरों को मौका

Bollywood Wrap-Up: सलमान के लोनली पोस्ट का सच, इम्तियाज की फिल्म का धमाका और आलिया-शरवरी की लीक फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!

SC की बड़ी टिप्पणी के बावजूद नहीं मिली राहत, उमर खालिद की जमानत याचिका लोअर कोर्ट से खारिज