महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है वन विभाग : Gadkari

By Prabhasakshi News Desk | Nov 15, 2024

गढ़चिरौली । केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नितिन गडकरी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब गढ़चिरौली महाराष्ट्र का सबसे समृद्ध क्षेत्र बन जाएगा। उन्होंने वन विभाग पर नक्सल प्रभावित जिले के विकास में बाधा उत्पन्न करने का आरोप भी लगाया। गडकरी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार के दौरान कहा कि कई लौह अयस्क कंपनियां गढ़चिरौली में काम शुरू कर रही हैं और उन्होंने इन उपक्रमों में नौकरियों में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।

नागपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा कि 2014 में उनके केंद्रीय मंत्री बनने से पहले गढ़चिरौली में केवल 57 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग था, लेकिन अब इसकी लंबाई लगभग 10 गुना बढ़कर 541 किलोमीटर हो गई है। गडकरी ने कहा कि उन्होंने जिले में चार हजार करोड़ रुपये की 35 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके अलावा, आष्टी और सिरोंचा के बीच 140 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि वह पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित गढ़चिरौली जिले के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्यजीव अधिकारियों ने वन संरक्षण के नाम पर विभिन्न विकास परियोजनाओं को अवरुद्ध कर दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह वन और पर्यावरण के संरक्षण के लिए समर्पित हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विकास कार्य और गरीबों का कल्याण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई लौह अयस्क कंपनियां गढ़चिरौली में इकाइयां स्थापित कर रही हैं, जिससे जिले के लोगों के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह दिन दूर नहीं जब गढ़चिरौली महाराष्ट्र का सबसे खुशहाल, समृद्ध और संपन्न जिला बन जाएगा। ’’ गडकरी ने कहा कि कुछ लोग यह गलत प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा संविधान बदलने का इरादा रखती है। भाजपा नेता ने कहा,‘‘हम न तो बाबा साहब का संविधान बदलेंगे और न ही किसी को बदलने देंगे।

प्रमुख खबरें

Career Growth और Success के लिए संकटमोचन हनुमान के ये 6 चमत्कारी मंत्र दूर करेंगे जीवन की हर बड़ी बाधा

Arunachal Pradesh में गांजा बरामद, ताचुंग बेयोंग गिरफ्तार

Colgate-Palmolive के नए CEO बने Manish Anandani, प्रभा नरसिम्हन को मिली वैश्विक भूमिका

Elon Musk ने भारत के ग्रामीण इलाकों में Starlink इंटरनेट सेवा देने की पैरवी की