Glowing Skin Tips: भूल जाएं महंगे Beauty Products, ये 10 Natural Tips सर्दियों में देंगे Flawless Glowing Skin

By अनन्या मिश्रा | Feb 09, 2026

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं और कोहरा चेहरे की नमी को खींच लेता है। इससे स्किन मुरझाई हुई और बेजान दिखने लगती है। मेकअप या मार्केट में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स फेस को कुछ समय के लिए तो ग्लोइंग बना देती है। लेकिन जैसे ही आप फेस धोते हैं, तो वह ग्लो गायब हो जाता है। ऐसे में स्किन को लंबे समय तक नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खे सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Valentine's Day Special: पार्लर के फेशियल को कहें Bye-Bye, ये Detox Drink देगा Instant Glow

गुनगुना पानी पिएं

अपने दिन की शुरूआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें। फिर गुनगुने पानी से ही अपने फेस को क्लीन करें।

गुनगुने पानी से स्किन की गंदगी हटती है और स्किन ड्राई नहीं होती है।

वहीं बहुत ज्यादा गरम पानी स्किन को रूखा बनाता है, इसलिए इससे बचना चाहिए।

मलाई का इस्तेमाल

मलाई स्किन को गहराई तक हाइड्रेट करती है। मलाई में 5 बूंद नींबू का रस और 5 गुलाबजल मिक्स करके लगाएं।

इसको फेस पर 10 मिनट लगाकर फेस को पानी से धोएं।

यह स्किन में खोई नमी वापस लाती है और फेस पर फौरन ग्लो देती है।

केला फेस पैक

केला में विटामिन B6 और C से भरपूर होता है। स्किन के लिए केला किसी वरदान से कम नहीं होता है। आप चाहें तो इसको डायरेक्ट स्किन पर लगा सकती हैं। इससे स्किन ड्राई रहती है। केले में थोड़ा सा शहद मिलाकर लगाएं।

फेस पर केले और शहद का लेप लगाने से डलनेस दूर होती है।

सर्दियों के मौसम में यह एक परफेक्ट मॉइस्चर-बूस्टर है।

घी से मसाज

शुद्ध देसी घी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। चेहरे पर झाइयों और झुर्रियों की समस्‍या है, तो घी लगाने से यह दोनों ही कम हो जाती हैं।

इससे चेहरे की मालिश करने से स्किन मुलायम और टाइट बनती है।

होंठों की ड्राईनेस के लिए भी यह सबसे बेहतर उपाय है।

पपीता फेस पैक

पपीता स्किन की ऊपरी सतह को डीप क्लीन कर देता है। इससे न सिर्फ आपके फेस पर ग्लो आता है, बल्कि स्किन की रंगत भी निखरती है। अगर आप पपीते में थोड़ा सा दही मिलाकर फेस पैक तैयार करके फेस पर लगाते हैं, तो आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है।

इससे डेड स्किन हटती है और आपकी स्किन ब्राइट दिखती है।

इसमें विटामिन सी पाया जाता है और चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं।

ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा हीलिंग गुणों वाला और ठंडा होता है। अगर आपके फेस पर मुंहासे और दाग-धब्बे आते हैं, या डेड स्किन के कारण आपके फेस का ग्लो कम हो गया है। ऐसे में एलोवेरा जेल त्वचा को दुरुस्त कर देता है। बस आपको इसको लगाने का सही तरीका आना चाहिए।

हमेशा रात में सोने से पहले एलोवेरा फेस पर अप्लाई करें।

अगर आपकी स्किन अधिक ड्राई है, तो एलोवेरा जेल में थोड़ा सा शहद मिक्स कर सकती हैं।

इसको फेस को 15 मिनट लगाकर रखें, फिर फेस को पानी से धो लें।

बेसन और दही का फेस पैक

बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इसका फेस पैक और स्क्रब दोनों ही बना सकती हैं। इससे फेस डीप क्लीन हो जाता है और चेहरे पर ग्लो आ जाता है। बेसन के फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन को मिक्स कर लें।

दही स्किन को सॉफ्ट बनाता है और टैनिंग को हटाता है।

बेसन और दही मिलाकर फेस पैक बनाने से सप्ताह में 2 बार लगाएं।

क्लींजिंग है जरूरी

सर्दियों में धूल-मिट्टी स्किन पर जम जाती है और इससे फेस डल लगने लगता है। इसलिए रोजाना फेस की क्लीजिंग करनी चाहिए।

रोजाना सुबह-शाम को क्लींजिंग करना चाहिए। इससे आपके पोर्स साफ होते हैं और आपके फेस पर पिंपल्स नहीं होते हैं।

इसके लिए आपको माइल्ड क्लींजर चुनना चाहिए। इसके लिए आप गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

स्टीम थेरेपी

आपको सप्ताह में 2 बार फेस को 2 मिनट के लिए हल्की स्टीम दें। इसमें आप नींबू के छिलकों को डालें और फिर 2 मिनट तक चेहरे को भाप दें।

स्टीम थेरेपी लेने से पोर्स खुले हैं और चेहरे की गंदगी बाहर आती है।

वहीं स्टीम लेने के बाद चेहरे पर फेस पैक जरूर लगाना चाहिए।

इस्तेमाल करें फेस ऑयल

सर्दियों के लिए जोजोबा तेल, बादाम तेल या रोजहिप ऑयल सबसे अच्छे होते हैं। इनका मिश्रण लेकर फेस पर रोजाना लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि रोजहिप ऑयल की सिर्फ 5 बूंदे ही जोजोबा ऑयल और बादाम के तेल में मिक्स करें। क्योंकि यह एसेंशियल ऑयल है।

रात को सोने के समय इसकी कुछ बूंदे लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

इसको लगाने से फेस के दाग-धब्बे कम हो जाते हैं।

अगर आपकी स्किन अधिक सेंसिटिव है, तो आपको स्किन एक्सपर्ट से परामर्श लेना चाहिए। लेकिन आपको बिना स्किन पैच टेस्ट के ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खों को न ट्राई करें।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर