महायुति की सरकार बनने के बाद बत्तीस शिराला में ‘नाग पूजा’ की प्रथा फिर से शुरू की जाएगी: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2024

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के बाद महायुति गठबंधन के सत्ता में आने पर उनकी सरकार सांगली जिले के बत्तीस शिराला कस्बे में ‘नाग पूजा’ प्रथा फिर से शुरू करेगी।

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) ने जीवित सांपों की पूजा बंद कर दी है, जो नाग पंचमी के दिन की जाती थी। शाह ने कहा, “मैं बत्तीस शिराला नाग मंदिर की धरती पर यह कह रहा हूं कि हमारी सरकार दोबारा बनने पर पूरे रीति-रिवाज के साथ इस प्रथा को शुरू करेगी। मैं कहना चाहता हूं कि कानून का भी सम्मान किया जाएगा और नाग पूजा भी परंपरा के अनुसार होगी।”

बत्तीस शिराला सावन के महीने में मनाए जाने वाले नाग पंचमी के दिन जीवित सांपों की पूजा करने की अपनी प्राचीन प्रथा के लिए जाना जाता है। बंबई उच्च न्यायालय ने 2002 में शहर में नागों के जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया था।।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत