AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को राहत, दिल्ली दंगों से जुड़े 5 मामलों में हाई कोर्ट से मिली जमानत

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी 2020 में हुए दंगों से जुड़े पांच मामलों में जमानत दे दी है। दिल्ली दंगों के सिलसिले में सभी पांच एफआईआर एक ही साल में दयाल पुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गईं थीं। न्यायमूर्ति अनीश दयाल ने बुधवार को मामलों में हुसैन की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए कहा, "सभी 5 एफआईआर में शर्तों के अधीन जमानत दी गई है।"

इसे भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने चंडीगढ़ में आप कार्यालय के लिए जमीन मांगी, बनवारीलाल पुरोहित को लिखा पत्र

ये है मामला

पुलिस के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नेता और ईडीएमसी में तत्कालिन पार्षद ताहिर हुसैन ने इस घटना में अहम भूमिका निभाई। उनके छोटे भाई शाह आलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हुसैन की लाइसेंसी पिस्तौल, जिसका इस्तेमाल उन्होंने दंगों के दौरान किया था, जांच के दौरान जब्त कर ली गई। मार्च में, दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और 10 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप तय किए थे। नागरिकता कानून समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा नियंत्रण से बाहर होने के बाद 24 फरवरी, 2020 को पूर्वोत्तर दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें भड़क उठीं, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए और लगभग 700 घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी