केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए पूर्व AAP विधायक ने अदालत का रुख किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक संदीप कुमार ने पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को उनकी गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री पद से हटाने का अनुरोध करते हुएदिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। कुमार की याचिका को न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की अदालत में सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। याचिका में कुमार ने कहा है कि दिल्ली के लिए अब रद्द की गई आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है और वह संविधान के तहत मुख्यमंत्री के कार्यों को करने में ‘अक्षमता’ महसूस कर रहे हैं। 

उपराज्यपाल को सहायता और सलाह व्यावहारिक रूप से तब तक संभव नहीं है जब तक मुख्यमंत्री संविधान के तहत अपनी सहायता और सलाह देने के लिए स्वतंत्र व्यक्ति उपलब्ध न हो।’’ इसमें अनुरोध किया गया, ‘‘प्रतिवादी संख्या-1 यानी दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ याचिका पर आदेश जारी करें, जिसमें उनसे यह स्थापित करने को कहा जाए कि वह संविधान के अनुच्छेद 239एए के तहत किस अधिकार, योग्यता और पदवी के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभालते हैं और जांच के बाद, उन्हें पूर्वव्यापी प्रभाव से या उसके बिना दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया।’ 

इसे भी पढ़ें: पूरा विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश की जनता हमारा समर्थन करेगी, सत्य की जीत होगी : प्रियंका गांधी

केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। उच्च न्यायालय ने इससे पहले केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का अनुरोध करने वाली दो जनहित याचिकाएं खारिज कर दी थीं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने 4 अप्रैल को इस मुद्दे पर एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और कहा कि मुख्यमंत्री बने रहना केजरीवाल की व्यक्तिगत इच्छा है। इससे पहले, पीठ ने इसी तरह की एक और जनहित याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि याचिकाकर्ता ऐसी कोई कानूनी बंदिश साबित करने विफल रहा है जो गिरफ्तार मुख्यमंत्री को पद संभालने से रोकती हो।

प्रमुख खबरें

PM Modis visit to Indonesia: रक्षा, व्यापार से लेकर स्पेस तक, कई अहम Deals पर लग सकती है मुहर

दुनिया का सबसे नीच आदमी जिंदा क्यों? Khamenei के अंतिम संस्कार में Donald Trump के खिलाफ लगे भड़काऊ नारे

बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट पर भारत सरकार का कड़ा रुख, Instagram-Meta को भेजा नोटिस

Kriti Sanon के Breakup की खबरों पर लगा ब्रेक, Kabir Bahia संग Dinner Date पर दिखीं एक्ट्रेस