नमाज की नसीहत देना Sana Khan को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मेकअप वाले लुक पर उठाए सवाल

By एकता | Oct 28, 2026

शोबिज की दुनिया से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहती हैं। सना अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को धर्म से जुड़ी बातें बताती हैं और नमाज पढ़ने की सलाह देती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने एक वीडियो में फैंस से नमाज पढ़ने और बच्चों को भी इसका महत्व समझाने की बात कही। हालांकि, यह वीडियो सना के लिए परेशानी का कारण बन गया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने उनकी बात से ज्यादा उनके लुक को लेकर सवाल उठाए।

वीडियो के साथ सना ने लिखा, "हम अपनी आखिरी की फिक्र करें, खुद पर नमाज पढ़ें और अपने बच्चे और साथी के साथ भी नमाज की फिक्र करें।" सना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और नमाज की अहमियत पर सहमति जताई, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

इसे भी पढ़ें: Anushka Sharma फिर सुर्खियों का हिस्सा! वायरल वीडियो पर फैंस पूछने लगे- क्या आने वाला है तीसरा मेहमान?

सना खान के लुक पर भड़के यूजर्स

सना खान के वीडियो पर लोगों की सबसे ज्यादा नजर उनके लुक पर गई। कुछ यूजर्स ने उनके भारी मेकअप को लेकर सवाल उठाए। ट्रोल करने वाले लोगों का कहना था कि सना एक तरफ धर्म और नेकी की बातें कर रही हैं, लेकिन दूसरी तरफ खुद काफी मेकअप में नजर आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनाई और कहा कि अगर वह लोगों को धर्म की सीख दे रही हैं तो उन्हें खुद भी उसी के मुताबिक नजर आना चाहिए।

इसके अलावा कुछ लोगों ने सना की बनी हुई भौंहों को लेकर भी सवाल उठाए। वीडियो पर इस तरह की कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि, सना की बात से सहमत होने वाले लोग भी मौजूद हैं और कुछ यूजर्स ने उनके संदेश का समर्थन किया है।

प्रमुख खबरें

बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं Katrina Kaif, अब एक्ट्रेस ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

Karnataka विधान परिषद चुनाव में NDA ने किया क्लीन स्वीप, BJP और JDS की 4-0 से जीत

Maharashtra MLC Election: महायुति तीन सीटों पर आगे, NCP SP दो पर बनाई बढ़त

Robert Downey Jr और Chris Evans का भारतीय फैंस को दिवाली सरप्राइज! अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी Avengers: Doomsday