पूर्व सेना प्रमुख बोले, कारगिल युद्ध के समय कुछ देशों ने बेचा था भारत को पुराना गोला बारूद

By अंकित सिंह | Dec 14, 2019

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने कहा कि नीति निर्माताओं ने कारगिल युद्ध से उचित सबक नहीं सीखा है, जिससे देश सुरक्षा के मोर्चे पर कमजोर हुआ है। वह मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में बोल रहे थे, जहां उन्होंने देश की रक्षा जरूरतों के प्रति "राजनीतिक वर्ग के अभावग्रस्त रवैये" पर निराशा व्यक्त की। कारगिल युद्ध के सेना का नेतृत्व करने वाले जनरल मलिक ने कहा, "हमें अब तक पर्याप्त स्वदेशी रक्षा क्षमता प्लेटफार्मों का निर्माण करना चाहिए था।"

मेक इन इंडिया और राष्ट्र की सुरक्षा पर एक पैनल चर्चा में, उन्होंने कहा कि रक्षा खरीद प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने की तत्काल आवश्यकता थी ताकि सेना को अत्याधुनिक बनाया जा सके। वीपी मलिक ने दावा किया है कि करगिल युद्ध के समय भारत को विदेशों से हथियार और गोला बारूद मंगाना पड़ा था। कुछ देशों ने मदद करने की बजाय बाजार की दर से बहुत ज्‍यादा दाम पर पैसा वसूला और भारत को तीन साल पुराने सैटलाइट फोटों दिए। उन्होंने हथियार और गोला बारूद के लिए भी यही बात कही। उन्होंने कहा कि इन देशों ने भारत का उतना शोषण किया जितना वे कर सकते थे। 

प्रमुख खबरें

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा

Donald Trump ने Truth Social पर शेयर किया नक्शा, Strait of Hormuz को बताया नया अमेरिकी इलाका