By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020
गुवाहाटी। कोविड-19 से उबरे असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनका इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोगोई को कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद एक सप्ताह पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने यहां पत्रकारों को बताया कि 86 वर्षीय गोगोई को रविवार की रात बेचैनी की शिकायत के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ले जाया गया। उन्होंने बताया, ‘‘चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनके अमोनिया का स्तर थोड़ा अधिक है लेकिन ऑक्सीजन का स्तर अब सामान्य है।’’