टी20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर चिंतित ऑस्ट्रेलियाई पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी, दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ऑस्ट्रेलिया के अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी की संभावना को लेकर चिंतित हैं और उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी के बीच 16 टीमों का टूर्नामेंट ‘लॉजिस्टिक’ के हिसाब से दुस्वप्न साबित हो सकता है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पहले ही कह चुका है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप कप आयोजन समय पर करना थोड़ा ‘अव्यावहारिक’ है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस पर अभी फैसला करना है। हसी को भी इस साल टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना नहीं दिखती। हसी ने पोडकास्ट ‘हॉटस्पॉट’ में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं टी20 विश्व कप के बारे में थोड़ा डरा हुआ हूं और इसके पीछे कारण है कि मुझे लगता है कि एक टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये लाना ठीक है और उन्हें पृथकवास में रखना, सुरक्षित रखकर श्रृंखला की अच्छी तैयारी कराना ठीक है। ’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर