पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के होटल में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स का मुंबई के होटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने इसकी पुष्टि की है। जोन्स आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे। वह 59 बरस के थे। जोन्स ने आस्ट्रेलिया की ओर से 52 टेस्ट और 164 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह 1987 विश्व कप जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। स्टार स्पोर्ट्स ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बेहद दुख के साथ हम डीन मर्विन जोन्स एएम के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं और इस मुश्किल समय में उनके सहयोग के लिए तैयार हैं। जरूरी इंतजाम करने के लिए हम आस्ट्रेलियाई उच्चायोग के संपर्क में हैं।’’ विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘जोन्स खेल के महान दूतों में से एक थे और वह दक्षिण एशिया में क्रिकेट के विकास से जुड़े रहे। वह नई प्रतिभा को खोजने और युवा क्रिकेटरों को तराशने को लेकर जुनूनी थे।’’ प्रसारणकर्ता ने कहा, ‘‘वह चैंपियन कमेंटेटर थे जिनकी मौजूदगी और खेल को पेश करने का तरीका हमेशा प्रशंसकों को खुशी देता था। स्टार और दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसकों को उनकी कमी खलेगी। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Malkangiri में पड़ोसी ने घर में घुसकर दंपति को उतारा मौत के घाट, 13 वर्षीय बेटा जख्मी

कर्ज वसूली के दबाव में किसान की आत्महत्या पर वित्तीय कंपनियों पर लगेगा मर्डर का केस: Eknath Shinde

Siddaramaiah Sting Case: दिल्ली में खरीदा मोबाइल HD Kumaraswamy के घर सौंपा गया, बेंगलुरु पुलिस का दावा

Kajal Dhochak भारी वजन वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं