India's G20 Presidency: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम बोले- भारत को लोकतांत्रिक महाशक्ति के रूप में प्रदर्शित करने में मिलेगी मदद

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट भारत के दौरे पर है। रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मुझे विश्वास है कि इससे भारत को न केवल एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में बल्कि दुनिया की दूसरी लोकतांत्रिक महाशक्ति के रूप में प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारत के रणनीतिक और कूटनीतिक युग के आने का संकेत है। आपको बता दें कि टोनी एबॉट ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने 1994 से लेकर 2019 तक ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा में सदस्य के रूप में कार्य किया है।

इसे भी पढ़ें: India-Australia: 8 से 11 मार्च तक भारत के दौरे पर रहेंगे ऑस्ट्रेलिया के PM, बोले- संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं

जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 8 से 11 मार्च तक भारत के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल आएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के अलावा सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए PM मोदी और PM अल्बनीज वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। इसके साथ ही PM अलबनीज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

अपनी हरकतें सुधारें...अमेरिकी सीनेटर ने चीन को दी नसीहत

UPI MDR Charge: ग्राहकों की जेब नहीं होगी ढीली, Govt की निगरानी में Merchants उठाएंगे पूरा खर्च

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Vadnagar और वाराणसी के बीच शुरू हुई 10 राज्यों की सेवा यात्रा

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार