ओडिशा: भ्रष्टाचार के सात मामलों में वांछित आठ साल से फरार पूर्व बीडीओ दिल्ली से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

भुवनेश्वर। भ्रष्टाचार के मामले में आठ साल से फरार ओडिशा के एक पूर्व प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट के नारायणपटना के पूर्व बीडीओ रमेश चंद्र साहू भ्रष्टाचार के सात मामलों में सतर्कता विभाग द्वारा वांछित थे। उन्होंने बताया कि ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के पूर्व अधिकारी साहू को दिल्ली में एक अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ग्राम, ब्लॉक और जिला पंचायतों के बीच अधिक समन्वय की जरूरत : गिरिराज सिंह

अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर करीब 34 लाख रुपये की हेराफेरी की। साहू पिछले आठ वर्षों में अपने ठिकाने बदलते रहे और ज्यादातर दिल्ली एवं उसके आसपास के इलाकों में रहे। वह कुछ समय तक असम के जोरहाट में भी रहे। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टीम को उनके ठिकाने की पहचान करने के लिए दिल्ली में तैनात किया गया था, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा