बिहार के पूर्व सीएम ने आतंकी मसूद को ''साहेब'' कहकर किया संबोधित

By अभिनय आकाश | May 04, 2019

पटना। जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद से ही भारत में इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे बीत रहा है वैसे-वैसे ही चुनावी बहस भी रोज बदलते जा रहे हैं। इस चुनाव में नेताओं की जुबान भी लगातार फिसलती रही है और उसी क्रम में एक नाम और जुड़ गया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने से संबंधित प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि ‘क्या वाजपेयी सरकार मसूद अजहर साहेब को विमान से कंधार नहीं ले गई थी। हाालांकि, बाद में जीतन राम मांझी ने इसे ‘जुबान का फिसलना' बताया। बता दें कि इससे पहले राजद के बैसी (पूर्णिया) से विधायक अब्दुस सुब्हान ने किशनगंज में आयोजित एक रैली में मसूद अजहर को साहेब बोला था। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं