बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी नें फिर दिया विवादित बयान, कहा- राम से ज़्यादा कर्मठ रावण था

By अंकित सिंह | Mar 17, 2023

रामचरितमानस को लेकर विवाद फिलहाल जारी ही है। इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे की बवाल और बढ गया है। उन्होंने एक बयान में राम और रामायण को काल्पनिक करार दिया है। उन्होंने रावण को भी काल्पनिक पात्र ही बताया है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए मांझी ने कहा कि ये लोग राम की बात करें या रावण की... हम सब काल्पनिक मानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें गरीबों के बारे में बात करनी चाहिए। गरीबी मिटाने की बात होनी चाहिए। कहानी की माने तो रावण राम से भी ज्यादा मेहनती था। लेकिन, यह सब काल्पनिक है। हमें इन सब पर विश्वास नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: Ramcharitmanas Row: फिर बोले बिहार के शिक्षा मंत्री- जो कूड़ा कचरा है, उसे साफ करने की जरूरत, JDU का पलटवार


इसके साथ ही उन्होंने महान कवियों, वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास पर भी सवाल उठाए और कहा कि रामायण और रामचरितमानस में कई गलत बातें लिखी गई हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कल्पना के आधार पर जो किताब लिखी गई है, उसमें भी रावण के साथ न्याय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि रावण को नीचा दिखाया गया और राम को ऊपर रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि कर्मकांड के मामले में रावण राम से बहुत आगे है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रामचरितमानस और रामायण की प्रामाणिकता पर सवाल उठाकर एक विवाद को फिर से जन्म दे दिया है।

 

इसे भी पढ़ें: Ramcharitmanas पर फिर बोले बिहार के शिक्षा मंत्री, अभी तो एक-दो कहा हूं, दर्जनों बाकी है


हालाकि, यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने राम को लेकर इस तरह के बयान दिए हैं। दूसरी ओर सहयोगी जदयू ने विवाद से दूर रहने का फैसला किया और यहां तक ​​कि मांझी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राम आस्था के प्रतीक हैं और इस तरह किसी की आस्था पर सवाल उठाना सही नहीं है। हालांकि, महागठबंधन के प्रमुख घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) रामचरितमानस और रामायण पर सवाल उठाने में सबसे आगे रहा है। 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई