वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

गुवाहाटी। कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और बिहार एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 25 अप्रैल को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। कुंवर के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुंवर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यहां से उनके पैतृक जिला शिवसागर ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुंवर 24 जुलाई 2009 से आठ मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे। उन्होंने 25 मार्च 2013 से 29 जून 2014 तक त्रिपुरा के राज्यपाल के तौर पर अपनी सेवाएं दी। 

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार में कार्यरत हरियाणा के निवासियों के रहने का इंतजाम करें केजरीवाल: अनिल विज

कुंवर ने दिसंबर 2009 से जनवरी 2010 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला था। कुंवर 1955 में छात्र नेता के तौर पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने असम सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। कुंवर के निधन पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि