BJP विधायक और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, तबियत बिगड़ने पर कराया गया था AIIMS में भर्ती

By रेनू तिवारी | Aug 16, 2022

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह एम्स दिल्ली में निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक सुभाष सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।उनके निधन की खबर उन खबरों के बीच आई है कि नीतीश-तेजस्वी सरकार का कैबिनेट विस्तार मंगलवार 16 अगस्त को सुबह 11:30 बजे होगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सिंह के निधन की खबर पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

बिहार के पूर्व मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट में लिखा, "बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें। उनके परिवार के सदस्यों को इस नुकसान को सहन करने के लिए शक्ति दे। उनका निधन बिहार और भाजपा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ओम शांति।"

इसे भी पढ़ें: China Spy Ship on Hambanthota | चीन ने उतारे श्रीलंका के बंदरगाह पर 'जासूसी जहाज', भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हंबनटोटा

 

बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुभाष सिंह का निधन, राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने शोक प्रकट करते हुए लिखा गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक श्री सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ॐ।

सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया