CBDT के पूर्व अध्यक्ष पी. सी. मोदी को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

नयी दिल्ली। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्वअध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मोदी पी. पी. के. रामाचार्युलु का स्थान लेंगे। राज्यसभा के महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति को अभी तीन महीने भी नहीं हुए थे कि उन्हें हटा दिया गया है। नए महासचिव की नियुक्ति संसद के शीतकालीन सत्र के आरंभ होने के कुछ दिनों पूर्व की गई है। सत्र 29 नवंबर से आरंभ होने की उम्मीद है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष मोदी उच्च सदन के नए महासचिव होंगे। उनके मुताबिक, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस संबंध में जारी एक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। रामाचार्युलु को अब राज्यसभा सचिवालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें सितंबर में राज्यसभा का महासचिव नियुक्त किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi से Noida Airport अब बस 21 मिनट में! Yogi सरकार के Rapid Rail प्रोजेक्ट को हरी झंडी

साल्ट लेक स्टेडियम से हटाई गई ममता की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति, खेल मंत्री ने इसे भद्दा और निरर्थक बताया

Bihar का IPL Team का सपना होगा पूरा? Anil Agarwal की अपील पर CM Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान

SRH की जीत के हीरो Ishan Kishan, बोले- Captain Pat Cummins के आने से आत्मविश्वास बढ़ा