US Open: पूर्व चैंपियन एंडी मर्रे यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर, ओसाका की आसान जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

न्यूयॉर्क। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और यहां 2012 के चैंपियन एंडी मर्रे दो बार बढ़त हासिल करने के बावजूद तीसरी वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सिटसिपास से हारकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये, लेकिन महिला वर्ग में नाओमी ओसाका ने आसान जीत दर्ज की। मर्रे अपने कृत्रिम कूल्हे के बल नीचे भी गिरे और पसीने से तरबतर जूतों के कारण वह संतुलन भी नहीं बना पा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने जबर्दस्त जज्बा दिखाया लेकिन यह तेज गर्मी और उमस के बीच आर्थर ऐस स्टेडियम में पांच घंटे तक चले मैच को जीतने के लिये पर्याप्त नहीं था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सैनिकों ने छोड़ा काबुल, अमेरिका ने तालिबान के हवाले किया ‘‘पूर्ण स्वतंत्र’’ अफगानिस्तान

जोकोविच की निगाह रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब रिकार्ड तोड़ने पर भी टिकी है। वह खिताब जीतते हैं तो रॉड लीवर के बाद एक वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। लीवर ने 1969 में यह उपलब्धि हासिल की थी। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन से हटने वाली दो बार की यूएस ओपन चैंपियन ओसाका ने चेक गणराज्य की मैरी बोजुकोवा को 6-4, 6-1 से हराकर सकारात्मक शुरुआत की। महिला वर्ग में ही 2017 की चैंपियन सलोनी स्टीफन्स ने मैडिसन कीज को संघर्षपूर्ण मैच में 6-3, 1-6, 7-6 (7) से हराया। उनके अलावा पूर्व नंबर एक एंजेलिक कर्बर, सिमोना हालेप और गर्बाइन मुगुरूजा तथा 2020 की उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका और 17 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

अमेरिका में H-1B Visa के लिए Salary बढ़ाने की तैयारी, Indian IT Professionals के भविष्य पर पड़ेगा सीधा असर

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं