चेल्सी के पूर्व खिलाड़ी ने तोड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम, हुए निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

बर्लिन।चेलसी के पूर्व फारवर्ड सालोमोन कालोउ को जर्मन क्लब हेरथा बर्लिन ने निलंबित कर दिया है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लागू सामाजिक दूरी के नियम को तोड़कर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी से हाथ मिला लिया था।

आइवरी कोस्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कालोउ ने हेरथा के खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ हाथ मिलाया और वीडियो फेसबुक पर भी डाला। इसकी काफी निंदा हो रही है क्योंकि यहां सामाजिक दूरी के नियम सख्ती से लागू हैं। जर्मन फुटबाल लीग ने एक बयान में कहा ,‘‘ सालोमोन कालोउ की हेरथा ड्रेसिंग रूम की तस्वीरें अस्वीकार्य है।’’ क्लब ने तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने अपने बर्ताव के लिये बाद में माफी मांगी।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश