स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2022

चंडीगढ़, 12 अगस्त। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी- जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जजपा) गठबंधन सरकार पर स्कूल में शिक्षकों की भर्ती नहीं करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि लगभग 38,000 शिक्षकों के पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ छोटे बच्चों को अपने स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर भूख हड़ताल पर जाने को मजबूर किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ युवा भर्ती के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हुड्डा ने यहां एक बयान में कहा, लेकिन सरकार न तो उनकी सुनने को तैयार है और न ही शिक्षकों की भर्ती करने को तैयार है।

हरियाणा की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से 37 प्रतिशत अधिक है। भाजपा और जजपा के बीच संबंधों पर हुड्डा ने कहा कि यह संकीर्ण स्वार्थों का गठबंधन है, न कि किसी विकास के एजेंडे से प्रेरित। उन्होंने कहा, लोक कल्याण और सेवा के बजाय सत्ता में बैठे लोग अपनी सेवा में लगे हुए हैं। यही कारण है कि आज राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा, राज्य के लोग कांग्रेस को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। राज्य में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी क्योंकि राज्य का हर वर्ग गठबंधन सरकार से नाखुश है और मानता है कि वह धोखे से सत्ता में आए हैं।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें