पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कन्हैयालाल हत्याकांड के गवाह से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को कन्हैया लाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार शर्मा से उदयपुर में मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वसुंधरा राजे शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक रैली में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंची थीं। पूर्व मुख्यमंत्री दो दिन के उदयपुर दौरे पर हैं और उन्होंने हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार शर्मा, उनकी पत्नी और बच्चों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: Gujarat में महिला के अंडरगार्मेंट्स हो रहे थे चोरी, पड़ोसी पर शक जताने में हुआ बवाल, 10 घायल

घटना के बाद से वह तनाव और चिंता में थे। उल्लेखनीय है कि एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पिछले साल 28 जून को उदयपुर में दो लोगों द्वारा दर्जी कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने अपराध को मोबाइल पर शूट किया और बाद में हत्या की जिम्मेदारी लेने के लिए एक वीडियो भी बनाया और कहा कि इस्लाम का अपमान करने के लिए उसका सिर कलम कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !