चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का 2 नवंबर को किया जाएगा अंतिम संस्कार, दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

By अभिनय आकाश | Oct 31, 2023

पूर्व चीनी प्रधान मंत्री ली केकियांग का अंतिम संस्कार गुरुवार को बीजिंग में होगा। एक आधिकारिक घोषणा में मंगलवार को कहा कि प्रशंसित सुधारवादी अर्थशास्त्री की अचानक मृत्यु के कुछ दिनों बाद। एक दशक पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ सत्ता के दावेदार रहे 68 वर्षीय ली की पद छोड़ने के कुछ ही महीने बाद 27 अक्टूबर को शंघाई में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। सरकारी मीडिया ने बताया कि इस साल मार्च में सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद वह आराम के लिए शंघाई में थे। आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि कॉमरेड ली केकियांग के अवशेषों का गुरुवार को बीजिंग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा