Naveen Patnaik Birthday: पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सियासत में खेली लंबी पारी, आज मना रहे 77वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Oct 16, 2024

भारत में ऐसे बहुत कम मुख्यमंत्री हुए हैं, जिन्होंने लंबे समय तक अपने राज्य की बागडोर संभाली है। इनमें से एक नाम ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का है। पूर्व सीएम नवीन पटनायक आज यानी की 16 अक्तूबर को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह पिछले 21 सालों से ओडिशा के सीएम का पद संभाल रहे हैं। जोकि अपने आप में रिकॉर्ड है।

जन्म और शिक्षा

बता दें कि कटक में 16 अक्तूबर 1946 को नवीन पटनायक का जन्म हुआ था। वह कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक भी ओडिशा राज्य के सीएम रहे थे। पटनायक ने देहरादून के वेलहेम बॉयज स्कूल और फिर दून स्कूल से शिक्षा पूरी की। फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी कला स्नातक किया। युवाकाल में नवीन पटनायक राजनीति से दूर रहा करते थे और वह ओडिशा में भी नहीं रहते थे।

पिता की विरासत को बढ़ाया आगे

साल 1997 में जब बीजू पटनायक का निधन हो गया, तब नवीन पटनायक ओडिशा लौटे और पिता से मिली सियासी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने अपने पिता के नाम पर बीजू जनता दल की स्थापना की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। नवीन पटनायक साल 2000 में ओडिशा के मुख्यमंत्री बने और अपने पिता की तरह नौकरशाही पर कड़ा नियंत्रण रखा। पटनायक ने ओडिशा को विकास की राह पर केंद्रित किया।

पसंद है निजी जीवन

राजनेता होने के बाद भी नवीन पटनायक सार्वजनिक तौर पर खुले व्यक्ति नहीं है। वह अपनी निजता का बहुत ख्याल रखते हैं और निजी तौर पर प्रचार-प्रसार से दूर रहते हैं। नवीन पटनायक के बहुत कम इंटरव्यू देखे गए हैं। वह सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं। 

लेखन

बता दें कि नवीन पटनायक एक लेखक भी हैं। राजनीति में आने से पहले नवीन पटनायक को अपने साहित्य प्रेम के लिए भी जाना जाता था। उन्हें दुनिया भर में कला और संस्कृति प्रेमी माना जाता है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi