जामनगर राजघराने के अगले उत्तराधिकारी होंगे पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, जाम साहब ने किया ऐलान

By अंकित सिंह | Oct 12, 2024

एक बड़े ऐतिहासिक फैसले में, जामनगर के शाही परिवार ने परिवार की गद्दी पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को सौंपने के अपने फैसले की घोषणा की। जारी की गई जानकारी के मुताबिक निवर्तमान जाम साहेब शत्रुसल्यसिंहजी दिग्विजयसिंहजी जाडेजा ने राजघराने से ताल्लुक रखने वाले अजय जाडेजा को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। शत्रुसल्यसिंहजी ने कहा ने कहा कि दशहरा वह दिन है जिस दिन पांडवों ने अपने अज्ञातवास के 14 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे करने पर विजयी महसूस किया था। आज, मैं भी विजयी महसूस कर रहा हूं क्योंकि अजय जड़ेजा ने विनम्रतापूर्वक मेरा उत्तराधिकारी और नवानगर का अगला जामसाहब बनना स्वीकार कर लिया है, जिसे मैं सचमुच मानता हूं कि यह जामनगर के लोगों के लिए एक बड़ा वरदान है।

इसे भी पढ़ें: BCCI ने बदले घरेलू क्रिकेट से जुड़े नियम, अब बैटर को चालाकी करने पर आउट दिया जाएगा

उनके क्रिकेट करियर का सबसे प्रतिष्ठित क्षण बेंगलुरु में 1996 क्रिकेट विश्व कप क्वार्टर फाइनल के दौरान आया, जहां उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को विजयी जीत दिलाई। जडेजा ने सिर्फ 25 गेंदों में 45 रन बनाए, जिनमें से 40 रन वकार यूनिस द्वारा फेंके गए अंतिम दो ओवरों में आए। उनकी बल्लेबाजी कौशल के अलावा, जडेजा की क्षेत्ररक्षण क्षमताओं की भी व्यापक रूप से प्रशंसा की गई। हाल ही में, उन्होंने 2023 आईसीसी विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को मेंटर किया था।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के नए राज्यपाल Braj Mohan Ram के कथित बयान पर BJD और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

IDBI Bank हिस्सेदारी बिक्री पर Nirmala Sitharaman का Akhilesh Yadav पर पलटवार, संप्रग दौर की दिलाई याद

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी