क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नई निदेशक बनीं पूर्व क्रिकेटर मेलानी जोन्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेलानी जोन्स को अपना निदेशक नियुक्त किया। मेलानी ने 1997 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पदार्पण किया और दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए शतक बनाया। मेलानी ने कहा कि वह बोर्ड के साथ काम करने का मौका मिलने से रोमांचित हैं।

क्रिकेट के प्रति सेवा के लिए 47 साल की मेलानी को इस साल देश के सर्वोच्च सम्मान में से एक ‘मेडल आफ द आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से नवाजा गया। मेलानी सरे काउंटी, इसेनडन मारिबिरनोंग पार्क प्रीमियर क्लब, विक्टोरिया और तस्मानिया की टीमों की ओर से खेलीं। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन कमेंटेटर की भूमिका भी निभाई है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प